सात फेरे के लेने के बाद दुल्हन नहीं जनाब, दूल्हा भागा, बराती बुरे फंसे

Mar 05, 2024 - 09:38
0 404
सात फेरे के लेने के बाद दुल्हन नहीं जनाब, दूल्हा भागा, बराती बुरे फंसे

block-350 block-350

UP : शादी-बारातों और उससे पहले दुल्हन के भागने की खबरें तो आपने कई बार सुनी होंगी, लेकिन यूपी के गाजीपुर में एक दूल्हा ही भाग गया।

सात फेरे पड़ते ही दूल्हे के गायब होने की खबर जब लड़की वालों को लगी तो हड़कंप मच गया। लड़की वालों ने दूल्हे के बारे में जब लड़के वालों से पूछा तो वह भी हैरान रह गए। आनन-फानन में बारातियों ने मिलकर दूल्हे को खोजना शुरू कर दिया लेकिन दूल्हे का कहीं कोई पता नहीं चला।

काफी खोजबीन के बाद जब दूल्हे की जानकारी नहीं मिली तो पुलिस की मदद ली गई। पुलिस ने दूल्हे को उसके बुआ के घर से खोज निकाला। सुबह जब विदाई का समय आया तो लड़की वालों ने दुल्हन देने से मना कर दिया। दूल्हे की हरकतों के कारण लड़की वालों को दुल्हन के लिए बड़े 'पापड़' बेलने पड़े। मामला गहमर थाना क्षेत्र के स्थानीय सतरामगंज बाजार का है।

यहां बिहार प्रांत के रोहतास जिले के एक गांव से बारात आई थी। बारात में बारातियों का जोरशोर से स्वागत किया गया। शादी की सभी रस्मों के बाद सात फेरों का नंबर आया। दूल्हा और दुल्हन मंडप में पहुंचे और फिर फेरे डलवाए गए। शादी विवाह की सभी रस्म पूरा होने के बाद दूल्हा शमियाने के लिए विदा कर दिया गया, लेकिन दूल्हा शमियाने में जाने के बजाय रिश्ते में अपने फूफा के साथ बगल के सेवराई गांव चला गया।

इधर जब दुल्हन पक्ष के लोग शामियाना में पहुंचे तो दूल्हा गायब देख बारातियों से पूछताछ शुरू कर दिया। बारातियों द्वारा बताया गया कि दूल्हा विवाह के बाद शमियाना में आया ही नहीं है। लड़की पक्ष के लोग लड़का पक्ष पर दूल्हा भगाने का आरोप लगाते हुए दूल्हा को इधर-उधर खोजने का बहुत प्रयास किए। दूल्हा नहीं मिलने के बाद स्थानीय पुलिस चौकी सेवराई को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस जब तक मामले का जांच पड़ताल शुरू करती तब तक दूल्हा सुबह बारात के शमियाना में पहुंच गया। काफी मन मनौव्वल के बाद दूल्हा के साथ दुल्हन की विदाई की गई। हालांकि थाना निरीक्षक गहमर अशोक मिश्र ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। लेकिन पुलिस चौकी सेवराई के पुलिस कर्मियों ने कहा कि घटना हुई थी लेकिन कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User