UP Crime : गुस्से में दादी ने 10 साल की पोती को कुएं में फेंका, मौत

Jan 21, 2024 - 10:04
0 60
UP Crime : गुस्से में दादी ने 10 साल की पोती को कुएं में फेंका, मौत

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक महिला ने अपनी 10 वर्षीय पोती को कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के नोनरा गांव में शनिवार सुबह लगभग 10 बजे संतोष निषाद की 10 वर्षीय पुत्री रिया को उसकी दादी ने कुएं में फेंक दिया।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे कुएं से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते दादी सुदामा (50) पत्नी देवी प्रसाद ने बच्ची को कुएं में फेंक दिया।

उन्होंने कहा कि संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है, हालांकि आरोपी दादी फरार है। एसएचओ ने दावा किया कि जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User