UP Police Crime News: नशे की हालत में पड़ोसी महिला के घर मे घुसा और फिर कर दिया ...?

Feb 21, 2024 - 20:39
0 489
UP Police Crime News: नशे की हालत में पड़ोसी महिला के घर मे घुसा और फिर कर दिया ...?

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के गजरौला में नशे की हालत में एक सिपाही किसी के घर में घुस गया। आरोप है कि घर मे सिपाही ने युवती के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। शोर-शराबा होने पर स्वजन व मोहल्ले के लोगों ने सिपाही को पकड़ लिया और फिर पिटाई कर दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित सिपाही का सीएचसी में मेडिकल कराया है। एसपी ने सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामला कस्बा पुलिस चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। स्थानीय थाने में तैनात सिपाही नितिन पाल कुछ समय पहले इसी मोहल्ले में किराए पर रहता था। अब किसी दूसरे मोहल्ले में रहता है। 

आरोप है कि बुधवार को सिपाही मोहल्ले में एक घर में घुस गया और वहां पर मौजूद अकेली युवती को देख उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। लोगों ने की स‍िपाही की प‍िटाई युवती ने शोर मचाया तो घरवाले व आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने सिपाही को पीटना शुरू कर दिया। बाद में यह प्रकरण थाने में पहुंचा। यहां पर भी पीड़ित पक्ष के लोगों ने हंगामा किया। फिर पुलिस ने आरोपित सिपाही का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया है। 

नशे की हालत में था स‍िपाही -  आरोप है कि सिपाही नशे की हालत में था। उधर, मंगलवार की रात भी सिपाही व पीड़ित पक्ष के बीच में विवाद हुआ था। उसका एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें सिपाही पीड़ित के दिव्यांग भाई को धमकी देते हुए एक उपनिरीक्षक को गालियां भी दे रहा है।

प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि आरोपित सिपाही की रिपोर्ट कप्तान साहब को भेज दी गई। फिर एसपी ने संबंधित सिपाही को निलंबित कर दिया है। आगे की कार्यवाही जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User