Opium Smuggler Arrested : मेरठ में 50 लाख रुपए की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Oct 03, 2023 - 16:26
Updated: 3 years ago
0 36
Opium Smuggler Arrested :  मेरठ में 50 लाख रुपए की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

block-350 block-350

Meerut: यूपी के मेरठ जिले की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और टीपी नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 50 लाख रुपये की अफीम बरामद की गई है। तस्कर झारखंड से अफीम लाकर मेरठ जिले के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करते थे. गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 960 ग्राम अफीम बरामद की गई है. आरोपियों की पहचान छोटू दांगी (29) और पालेश्वर कुमार उर्फ नेपाली (27) के रूप में हुई है।

दोनों आरोपी मूल रूप से झारखंड के चतरा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि उसके कुछ परिचित उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में अफीम और गांजे की तस्करी करते हैं। आरोपियों ने उनके साथ आपूर्ति का काम शुरू किया था।

पुलिस पूछताछ में छोटू दांगी ने बताया है कि वह झारखंड के चतरा जिले में रम फार्म इलाके में अफीम की खेती करने वाले किसानों से इसे खरीदता है. मेरठ जिले में मोटा मुनाफा कमाने के लिए सप्लाई करता था। वह बसों और ट्रेनों से सामान सप्लाई करने जाता था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User