UP News : 8वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Aug 31, 2023 - 14:49
Updated: 3 years ago
0 46
UP News  : 8वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

block-350 block-350

UP News: गाजियाबाद के कविनगर थाना इलाके में आठवीं क्लास की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने नाबालिग सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।  घटना 24 अगस्त की बताई जा रही है।

पीड़िता ने घटना माता-पिता से भी छिपाए रखा। लेकिन, उसकी तबीयत खराब होने के बाद घटना का खुलासा हुआ। जिसके बाद थाने में मामला दर्ज कराया गया।कविनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी से घर के सामने क्लीनिक पर काम करने वाले दो आरोपितों ने अपने साथी के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। किसी को बताने पर आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी थी। घटना 24 अगस्त की है और छात्रा ने बात को परिजनों से छिपाए रखा। तबीयत खराब होने पर जब स्वजन ने सख्ती से पूछा तो छात्रा ने आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। 

पुलिस ने तीनों आरोपितों को दबोच लिया है, इनमें एक आरोपित नाबालिग है। उसे बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User