सातनपुर मंडी से सेंट्रल जेल चौराहा तक सड़क हुई गढ़ों में तब्दील प्रशासन की लापरवाही से किसानों में रोष: आंदोलन की चेतावनी

Jan 28, 2024 - 11:23
0 76
सातनपुर मंडी से सेंट्रल जेल चौराहा तक सड़क हुई गढ़ों में तब्दील प्रशासन की लापरवाही से किसानों में रोष: आंदोलन की चेतावनी

block-350 block-350

सातनपुर मंडी से सेंट्रल जेल चौराहा तक सड़क हुई गढ़ों में तब्दील प्रशासन की लापरवाही से किसानों में रोष: आंदोलन की चेतावनी

 फर्रुखाबाद। मोदी सरकार की घोर लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। सातनपुर आलू मंडी एवं सेंट्रल जेल मार्ग के बीच काफी गहरा गड्ढा होने के कारण आए दिन हादसे होते हैं। आज भी आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने से आलू एवं ट्रैक्टर ट्राली में नुकसान हो गया। चालक ने बड़ी मुश्किल से जान बचाई।

मालूम हो कि सेंट्रल जेल बस सातनपुर मंडी मार्ग पर रोजाना सैकड़ों ट्रैक्टर ट्राली ट्रक आदि वाहनों का आवागमन होता है हादसे रोकने के लिए फिलहाल गड्ढे को मिट्टी से ही भर देना चाहिए। मालूम हो कि लगभग दो महीने पहले इसी खराब सड़क के लिए किसानों व आलू आढ़तियों ने आंदोलन की चेतावनी दी थी।

तभी आनन फानन में सड़क निर्माण शुरू हुआ था लेकिन निर्माण कार्य इतना ढीला चल रहा है कि देढ़ महीने में एक तरफ ही सड़क बन पाई है। अगर दूसरी तरफ भी जल्दी सड़क बन गई होती तो शायद ऐसे हादसे नहीं होते। इस ढिलाई बरतने पर किसानों आढ़तियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच रहा है।

किसानों का कहना है कि जनप्रतिनिधि व भाजपा नेता पार्टी के गुणगान में लगे हैं उनको किसने की समस्या से कोई लेना-देना नहीं है। किसान नेता अरविंद राजपूत ने बताया यदि इस ओर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो फिर आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User