हरियाणा में कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में 'योग ब्रेक' अनिवार्य

हरियाणा में कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में 'योग ब्रेक' अनिवार्य

Dec 02, 2023 - 09:15
0 18
हरियाणा में कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में 'योग ब्रेक' अनिवार्य
हरियाणा में कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में 'योग ब्रेक' अनिवार्य

block-350 block-350

हरियाणा के सभी विश्वविद्यालयों और कालेजों में अब योग ब्रेक को अनिवार्य कर दिया गया है। हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के निदेशक ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है।

विभाग का कहना है कि योग ब्रेक को सख्ती से लागू करने का उद्देश्य वर्क प्लेस ईकोसिस्टम और प्रोडक्टिविटी में सुधार करना है।

योग ब्रेक के दौरान विद्यार्थियों के साथ-साथ प्राध्यापकों और कर्मचारियों को भी कुछ विशेष क्रियाएं कराई जाएंगी। इसमें वही योगासन शामिल हैं, जो कार्यस्थल पर 5-10 मिनट में आसानी से किए जा सकें।

केंद्रीय आयुष मंत्रालय के सहयोग से मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, नई दिल्ली ने योग प्रथाओं से युक्त ब्रेक प्रोटोकॉल विकसित किया है।

सरकारी कार्यालयों में भी 'योग ब्रेक' के लिए नीति बनाई जा रही है। राज्य के आयुष मंत्री अनिल विज ने इसे कर्मचारियों की कार्य कुशलता में सुधार के लिए महत्वपूर्ण बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User