Farrukhabad News : बिजली विभाग में बड़ा एक्शन, भ्रष्टाचार और मनमानी पर अधीक्षण अभियंता व लिपिक निलंबित।

Feb 13, 2026 - 20:37
0 9
Farrukhabad News : बिजली विभाग में बड़ा एक्शन, भ्रष्टाचार और मनमानी पर अधीक्षण अभियंता व लिपिक निलंबित।

बिजली विभाग में बड़ा एक्शन, भ्रष्टाचार और मनमानी पर अधीक्षण अभियंता व लिपिक निलंबित।

फर्रुखाबाद। जिले के बिजली विभाग में भ्रष्टाचार और मनमानी कार्यशैली पर शासन ने कड़ा रुख अपनाया है। वित्तीय अनियमितता और ट्रांसफर-पोस्टिंग में धांधली के गंभीर आरोपों की पुष्टि होने के बाद, अधीक्षण अभियंता (एसई) अजय कुमार और उनके कार्यालय के लिपिक रविंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 15 लाख से अधिक की वित्तीय अनियमितता उजागर। जांच में अधीक्षण अभियंता और लिपिक पर 15.02 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता साबित हुई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने टेंडर प्रक्रिया में नियमों को ताक पर रखकर अपने चहेतों को लाखों का काम दिया। इसके अलावा, ट्रांसफर-पोस्टिंग में भी बड़े पैमाने पर मनमानी की गई। जातिवाद और पक्षपात के गंभीर आरोप। अधीक्षण अभियंता अजय कुमार की तैनाती 16 नवंबर 2023 को जिले में हुई थी।

उनके कार्यकाल के दौरान उन पर बिरादरीवाद के आधार पर कर्मचारियों के तबादले करने के आरोप लगे। शिकायत थी कि सवर्ण कर्मचारियों को जानबूझकर ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा गया, जबकि सजातीय कर्मचारियों को शहर में महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया गया। इसके अलावा, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की छंटनी में भी पक्षपात करते हुए 18 कर्मियों की सेवाएं मनमाने ढंग से समाप्त कर दी गईं। सांसद की शिकायत पर हुई थी जांच। इस मामले को भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने गंभीरता से लिया था और जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह के समक्ष उठाया था। इसके बाद जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मुख्य विकास अधिकारी (CDO) की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित की। साथ ही, शासन स्तर से भी मामले की जांच शुरू की गई। बांदा कार्यालय से किया गया संबद्ध। जांच कमेटियों ने सभी आरोपों को सही पाया और जिलाधिकारी की संस्तुति पर शासन ने कार्रवाई की मुहर लगा दी। निलंबन के बाद, अधीक्षण अभियंता अजय कुमार और लिपिक रविंद्र कुमार को मुख्य अभियंता कार्यालय, बांदा से संबद्ध कर दिया गया है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User