कायमगंज मेंओवरटेक के प्रयास में विवाहिता की ट्रक से कुचलकर मौत

Mar 02, 2026 - 17:44
0 10
कायमगंज मेंओवरटेक के प्रयास में विवाहिता की ट्रक से कुचलकर मौत

कायमगंज मेंओवरटेक के प्रयास में विवाहिता की ट्रक से कुचलकर मौत

कायमगंज (जनपद फर्रुखाबाद), संवाददाता। नगर के रेलवे रोड पर सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय विवाहिता की ट्रक के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला चिलाका निवासी बबलू कुरैशी अपनी पुत्री रूही (27) को बाइक से अस्पताल लेकर जा रहे थे। रूही की शादी दो वर्ष पूर्व कासगंज जनपद के सहावर निवासी सोहेल के साथ हुई थी। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी और कायमगंज में उसका उपचार चल रहा था। सोमवार को वह चिकित्सीय जांच के लिए अपने पिता के साथ घर से निकली थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रेलवे रोड पर आगे चल रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और ट्रक से टकरा गई।

 टक्कर लगते ही बाइक चला रहे बबलू सड़क किनारे गिर पड़े और उन्हें मामूली चोटें आईं, लेकिन पीछे बैठी रूही ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गई। पहिया सिर के ऊपर से गुजर जाने के कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार होने लगा, लेकिन कोतवाली पुलिस ने पीछा कर कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी व मंडी चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा ट्रक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User