एटा में हाईस्कूल अंग्रेजी परीक्षा में दो ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार

Feb 24, 2026 - 09:51
0 14
एटा में हाईस्कूल अंग्रेजी परीक्षा में दो ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार

block-350 block-350

एटा में हाईस्कूल अंग्रेजी परीक्षा में दो ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार

एटा। जनपद एटा में हाईस्कूल की प्रथम पाली में आयोजित अंग्रेजी परीक्षा के दौरान दो फर्जी परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया गया। मामला मलावन थाना क्षेत्र स्थित आरकेएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मलावन परीक्षा केंद्र का है। जानकारी के अनुसार परीक्षा के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट द्वारा की गई सघन चेकिंग में दो संदिग्ध परीक्षार्थियों को पकड़ा गया। जांच में खुलासा हुआ कि अंशुल पुत्र मुनेश वास्तविक परीक्षार्थी शुभम की जगह परीक्षा दे रहा था, जबकि सुबोध पुत्र संजय परीक्षार्थी पवन के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने फर्जी तरीके से परीक्षा देने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद स्टेटिक मजिस्ट्रेट नीरज वार्ष्णेय की तहरीर पर दोनों के खिलाफ नकल विरोधी अधिनियम 2025 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और अन्य परीक्षार्थियों की भी सघन जांच की गई। प्रशासन ने साफ किया है कि नकल और फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User