हजरत जूही शाह बाबा के आस्ताने पर हुआ इफ्तार, अमन-चैन के लिए की गई दुआ

Feb 23, 2026 - 21:48
0 13
हजरत जूही शाह बाबा के आस्ताने पर हुआ इफ्तार, अमन-चैन के लिए की गई दुआ

block-350 block-350

हजरत जूही शाह बाबा के आस्ताने पर हुआ इफ्तार, अमन-चैन के लिए की गई दुआ

कायमगंज/फर्रुखाबाद/रमजान माह के चौथे दिन नगर की प्रसिद्ध जुही शाह बाबा की मजार पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार में बड़ी संख्या में रोजेदारों और अन्य समुदाय के लोगों की भीड़ उमड़ी। सभी ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इफ्तार से पूर्व मजार परिसर को सजाया गया था। अजान के बाद रोजेदारों ने खजूर से रोजा खोला। इफ्तार की थाली में खजूर, फल, चाट, पकौड़ी और गुझिया परोसी गई। आयोजन में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों की सहभागिता विशेष रूप से देखने को मिली। इफ्तार के बाद हाफिज रिफत ने नमाज अदा कराई।

नमाज के उपरांत देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए सामूहिक दुआ की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। इस दौरान सज्जादानशीन मुशीर मियां, भाजपा नेता डॉ अरशद मंसूरी,मसूद खां, तौहीद, तमहीद, आसिफ मंसूरी, शनि बाथम, मुन्ना राजपूत, जमाल अली, धनेश गौड़, अभिषेक गुप्ता, जुबैर मंसूरी,मियां शेर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User