Etah News : रईसजादे युवक ने रिवॉल्वर और लग्जरी गाड़ी के साथ बनाई रील, वीडियो वायरल
Etah News : रईसजादे युवक ने रिवॉल्वर और लग्जरी गाड़ी के साथ बनाई रील, वीडियो वायरल
एटा। जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में एक युवक द्वारा रिवॉल्वर और लग्जरी गाड़ी के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाकर अपलोड करने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, विजय नगर निवासी कृष्णा सोनी नामक युवक ने अपनी रईसी और रुतबा दिखाने के उद्देश्य से दो अलग-अलग गानों पर रिवॉल्वर के साथ रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की। वायरल वीडियो में युवक हाथ में रिवॉल्वर लेकर लग्जरी गाड़ी के साथ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो के प्रसारित होते ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
बताया जा रहा है कि संबंधित युवक वीपीएन टिम्बर नामक दुकान का मालिक है। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रही रिवॉल्वर लाइसेंसी है या नहीं, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले को संज्ञान में लेते हुए थाना कोतवाली नगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है और पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से पड़ताल कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)