टीईटी अनिवार्यता के विरोध में हाथों में काली पट्टी बांध कर किया शिक्षण कार्य

Feb 24, 2026 - 21:42
0 0
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में हाथों में काली पट्टी बांध कर किया शिक्षण कार्य

block-350 block-350

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में हाथों में काली पट्टी बांध कर किया शिक्षण कार्य

कायमगंज/फर्रुखाबाद/उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ फर्रुखाबाद के जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ल ने बताया कि टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रीय कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पहले चरण में 22 फरवरी रविवार को ट्विटर पर हैशटैग अभियान चलाया गया जिसने मनकी बात और एआई समिति कार्यक्रम को पछाड़ते हुए नंबर वन traind हासिल किया। विरोध के दूसरे चरण में 23,24 एवं 25 फरवरी को हाथों में काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य कर रहे हैं।

विरोध के तीसरे चरण में 26 फरवरी को दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जिला अधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाल कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। आंदोलन का चौथा चरण दिल्ली के राम लीला मैदान में मार्च के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित है। विरोध कार्यक्रम में अवनीश चौहान, राजेश यादव, राकेश यादव, अमित मिश्रा, डॉ देवेंद्र यादव, डॉ उपेंद्र गंगवार, मुन्ना लाल यादव, निर्देश गंगवार, विकास गंगवार, श्याम सिंह,के.पी.सिंह , अश्विनी चतुर्वेदी, विजय कुमार,सुशील माथुर ,इसरार अहमद, शाहिद गौरी, शकील खान,चंद्र कांत दुबे,गौरव , विकास पाल, आनंद बाबू,अर्चना मिश्रा, सत्यभामा राठौर, अर्चना,लीना,अंजू, सुनीता,फारिया, अल्पना यादव सहित हजारों शिक्षक शामिल हो रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User