Farrukhabad News : रामनगरिया मेले में कल्पवास कर रहे संत मनमोहन गिरी महाराज का निधन, दी गई भू-समाधि

Jan 18, 2026 - 20:52
0 7
Farrukhabad News : रामनगरिया मेले में कल्पवास कर रहे संत मनमोहन गिरी महाराज का निधन, दी गई भू-समाधि

block-350 block-350

रामनगरिया मेले में कल्पवास कर रहे संत मनमोहन गिरी महाराज का निधन, दी गई भू-समाधि ।

मनोज जौहरी

फर्रुखाबाद। पांचाल घाट गंगा तट पर आयोजित श्री रामनगरिया मेले से एक शोकपूर्ण समाचार सामने आया है। मेले में कल्पवास कर रहे पूज्य संत मनमोहन गिरी महाराज का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम संत के शिष्य रामसागर जी महाराज ने बताया कि मनमोहन गिरी महाराज काफी समय से अस्वस्थ थे। अचानक उनकी सांस फूलने लगी और स्थिति बिगड़ गई। शिष्य उन्हें तत्काल रामनगरिया मेले में स्थित अस्थाई अस्पताल ले गए, जहाँ ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने गहन परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हरदोई के मूल निवासी थे महाराज मूल रूप से जनपद हरदोई के थाना पाली क्षेत्र के ग्राम परलिया के निवासी संत मनमोहन गिरी महाराज ने अपना अधिकांश जीवन पांचाल घाट स्थित आश्रम में ही बिताया था।

वर्तमान में वे माघ मेले के दौरान पांचवी सीढ़ी के पास कल्पवास कर रहे थे। आश्रम में दी गई भू-समाधि संत के 'ब्रह्मलीन' होने की खबर मिलते ही मेला क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके पार्थिव शरीर को पांचाल घाट (घटियाघाट) स्थित आश्रम ले जाया गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में साधु-संत और कल्पवासी एकत्र हुए। विधि-विधान और धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात, महाराज को आश्रम परिसर में ही 'भू-समाधि' दे दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User