Etah नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

Dec 06, 2025 - 20:33
0 24
Etah नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

block-350 block-350

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

एटा। थाना जैथरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी सचिन को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी अलीगंज के नेतृत्व में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना जैथरा में पंजीकृत मु0अ0सं0 372/2025, धारा 137(2), 61(2), 87 बीएनएस में वांछित आरोपी को पुलिस टीम ने 03 दिसंबर 2025 को बादलबस्ती कुरली, थाना माहालुंग्रे MIDC, जिला पुणे (महाराष्ट्र) से दबोचा।

पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User