भाजपा में सब ठीक नहीं, राजनीतिक अस्तित्व एवं वर्चस्व की लड़ाई आई सामने

Jul 15, 2023 - 08:57
0 393
भाजपा में सब ठीक नहीं, राजनीतिक अस्तित्व एवं वर्चस्व की लड़ाई आई सामने

block-350 block-350

भाजपा में सब ठीक नहीं, राजनीतिक अस्तित्व एवं वर्चस्व की लड़ाई आई सामने

पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी अवधपाल सिंह यादव के एक लेटर से जिले की राजनीति गरमाई 

एटा । भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे चौ0 अवधपाल सिंह यादव के एक वायरल लेटर ने जिले की राजनीति में हलचल पैदा कर दी, फेसबुक पर इस लेटर के वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता दो खेमें में बंटते नजर आ रहे हैं। दरअसल वरिष्ठ नेता चौधरी अवधपाल सिंह यादव ने अलीगंज विधानसभा क्षेत्र से BJP विधायक सत्यपाल सिंह राठौर पर गंभीर आरोप लगाए हैं जिससे विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के समर्थक नाराजगी जाहिर कर रहे हैैं।

कभी बसपा के कद्दावर नेता हुआ करते थे पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी अवधपाल सिंह यादव

 पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे चौ0 अवधपाल सिंह यादव जनपद की राजनीति का जाना-पहचाना नाम है कभी बहुजन समाज वादी पार्टी के नेता हुआ करते थे लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा और सपा गठबंधन होने के बाद से वे बसपा से किनारा करने लगे थे दरअसल जिले के सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव से उनका छत्तीस का आंकड़ा चल रहा था, जिसके चलते लोकसभा चुनाव होने के कुछ समय बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया तब उनकी पारिवारिक राजनीतिक हैसियत को देखते हुए जिलेभर में ऐसी जनचर्चा रही थी उनको एमएलसी या कुछ बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है लेकिन अबतक ऐसा कुछ होता नहीं दिखा।

पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी अवधपाल सिंह यादव के विधायक सत्यपाल सिंह राठौर पर कई गंभीर आरोप चौधरी अवधपाल सिंह यादव ने अलीगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक सत्यपाल सिंह राठौर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं जिसमें कहा गया है कि सपा से पूर्व विधायक रहे रामेश्वर सिंह यादव ने जिस महिला से उनपर बलात्कार का मामला दर्ज कराया उसे मौजूदा भाजपा विधायक संरक्षण दे रहे हैं और उनके खिलाफ गवाही देने का दबाव बना रहे हैं, इसके साथ ही आरोप में कहा गया है कि निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का विधायक ने विरोध किया था। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराने और डीएवी इंटर कॉलेज अलीगंज के क्रीड़ा स्थल पर अपने लोगों द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाया है। अमित माथुर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User