डॉ. अंबेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि

Dec 06, 2025 - 20:22
0 0
डॉ. अंबेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि

block-350 block-350

डॉ. अंबेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि फर्रुखाबाद/मोहम्मदाबाद । डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर मोहम्मदाबाद में सैकड़ों अनुयायियों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम 6 दिसंबर को मोहम्मदाबाद ब्लॉक गेट के पास स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया गया। भारत के संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस प्रतिवर्ष 6 दिसंबर को मनाया जाता है। उन्होंने 6 दिसंबर 1956 को अंतिम सांस ली थी। यह दिन उनके संघर्ष, सामाजिक न्याय, समानता, भाईचारे और मानवता के महान मूल्यों को याद करने का अवसर माना जाता है।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी डॉ. रामदास सागर ने की। सभा में यदुवीर सिंह यादव, वीर सिंह, मनोज गौतम, अभिनव जाटव, सुनील कुमार, रामकिशोर, शिवम कुमार, संजय कुमार, महिपाल, दिलीप सहित सैकड़ों लोगों ने बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अंत में उपस्थित लोगों ने डॉ. अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलने और सामाजिक समरसता व मानवाधिकारों की रक्षा के संकल्प को दोहराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User