Farrukhabad News : रिश्वत खोर पेशकार पर कार्रवाई न होने पर भाजपाइयों मे रोष

Nov 10, 2025 - 20:18
0 10
Farrukhabad News : रिश्वत खोर पेशकार पर कार्रवाई न होने पर भाजपाइयों मे रोष

block-350 block-350

रिश्वत खोर पेशकार पर कार्रवाई न होने पर भाजपाइयों मे रोष

कायमगंज/फर्रुखाबाद। रिश्वतखोरी ऑडियो मामले में डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी पेशकार पर कोई कार्रवाई न होने पर भाजपाइयों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। सितंबर माह में कायमगंज उपजिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह के पेशकार संजय चौरसिया का रिश्वत मांगते हुए एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस ऑडियो में शस्त्र लाइसेंस की फाइल पास कराने के नाम पर एक हजार रुपए की मांग का जिक्र किया गया था। ऑडियो वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया था। उपजिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पेशकार के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे।

लेकिन डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी अब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो सकी है। इस मामले को लेकर भाजपा नेताओं ने काफ़ी नाराजगी जताई है। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. विकास शर्मा एवं भाजपा जिला मंत्री अवनीश चतुर्वेदी ने जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी से मांग की कि पेशकार के खिलाफ जांच शीघ्र पूरी कर सख्त कार्रवाई की जाए। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिलाधिकारी इस मामले में जल्द ही कोई ठोस कदम उठाकर कार्यवाही प्रस्तुत करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User