विहिप नेता का लम्बी बीमारी के चलते निधन
अलविदा साथियों विहिप नेता का लम्बी बीमारी के चलते निधन एटा,
एटा के शान्तिनगर निवासी विहिप के प्रान्त सह समरसता प्रमुख पंडित रामओतार मिश्रा ने लम्बी बीमारी के चलते आज प्रातः 7:30 बजे अन्तिम सांस ली। उन्होंने अपने पीछे नाती पोती के साथ भरा पूरा परिवार छोड़ा है। उनके निधन से उनके परिजनों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों बजरंग दल, विहिप, संघ परिवार में शोक व्यक्त हैं। वह इण्टर कॉलेज में पूर्व प्रधानाचार्य रह चुके हैं। और पिछले 40सालों से संघ परिवार के विश्व हिंदू परिषद बृज प्रान्त में एटा जिले के विहिप जिलाध्यक्ष, विभाग अध्यक्ष एटा कासगंज विभाग,प्रान्त सह समरसता प्रमुख के पद पर थे। उन्होंने संगठन में बहुत सारे लोगों को आगे बढ़ाने का कार्य किया, लेकिन उनका सबसे प्रिय शिष्य पुत्र देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट थे, उन्होंने राजकुमार भरत के सहयोग से देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट को विहिप के नगर मंत्री, जिला संयोजक, विभाग संयोजक का दायित्व सौंपा जिसपर देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट ने उनके आशीर्वाद से पूरे जिले में बड़े ही शालीनता के साथ शासन प्रशासन के सहयोग से एटा कासगंज जिले में संगठन विस्तार और संघ परिवार से मिले आदेशों को बखूबी निभाने का कार्य किया।
बेवाक बोलने वाले पंडित रामओतार मिश्रा ने कोरोना काल में भी अपनी पेंशन के शान से अपनी टीम के सहयोग से राशन वितरण, मास्क वितरण, प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग भी किया। उन्होंने अपने पुत्र अभिनव मिश्रा को भी सवर्ण समाज क्रान्ति मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। जिसमें विहिप के जिलाध्यक्ष रहे विशनपाल सिंह चौहान को भी आगे बढ़ाने का कार्य किया। मिश्राजी की टीम ने उनके अनुसार ही भूमिका निभाई, कोई जाति बाद की कभी बात नहीं की। शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाते हुए विहिप की 40 साल सेवा के बाद आज अंतिम सांस अपने निज निवास स्थान शांतिनगर पर ही ली, इस अवसर पर एटा सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ, चेयरमैन प्रतिनिधि पंकज गुप्ता एडवोकेट, पूर्व चेयरमैन राकेश गांधी, पंकज कुमार उपाध्याय एडवोकेट हाइ कोर्ट, पूर्व विभाग संयोजक बजरंग दल देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट, सरिता कुमारी एडवोकेट के साथ ही हजारों लोगों ने उन्हें उनके घर से पैदल चलकर रेलवे रोड से कछला घाट के लिए विदाई देते वक्त आशुओ से हर आंख नम थी।





