Mainpuri News : पुलिस ने 4 लाख के 17 चोरी के मोबाइल फोन के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

Oct 07, 2025 - 19:26
0 28
Mainpuri News : पुलिस ने 4 लाख  के 17 चोरी के मोबाइल फोन के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

block-350 block-350

पुलिस ने 4 लाख के 17 चोरी के मोबाइल फोन के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

मैनपुरी (अजय किशोर) मैनपुरी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए भोगाँव थाना क्षेत्र में एक शातिर मोबाइल चोर अरुण उर्फ गेल को गिरफ्तार किया है। अपराधी के कब्जे से 17 चोरी के एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये है। अभियुक्त अरुण उर्फ गेल पुत्र सुभाष गिहार निवासी गिहार कॉलोनी थाना भोगांव, जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष है, को जगतनगर अंडर पास के पास मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। अरुण उर्फ गेल का एक लंबा आपराधिक इतिहास है और उस पर कई मुकदमें दर्ज हैं। वह दिल्ली और विभिन्न जनपदों में ताबड़तोड़ मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है।

इससे पहले भी वह दिल्ली से जेल जा चुका है। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक के आदेशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) और क्षेत्राधिकारी भोगाँव, ऋषिकान्त शुक्ला के कुशल निर्देशन में की गई। भोगाँव के प्रभारी निरीक्षक द्वारा गठित टीम का नेतृत्व महिला उप-निरीक्षक मोनिका चौधरी ने किया। महिला उ.नि. मोनिका चौधरी और उनकी टीम ने मिशन शक्ति फेज-5 कार्यक्रम से लौटने के दौरान मिली मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए इस चोर को दबोचा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User