संचारी रोगों पर प्रभावी प्रहार के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क — 22 मार्च तक माइक्रो प्लान तैयार करने के निर्देश

Mar 19, 2026 - 21:42
0 4
संचारी रोगों पर प्रभावी प्रहार के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क — 22 मार्च तक माइक्रो प्लान तैयार करने के निर्देश

block-350 block-350

संचारी रोगों पर प्रभावी प्रहार के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क — 22 मार्च तक माइक्रो प्लान तैयार करने के निर्देश

एटा । शासन की मंशानुसार जनपद में 1 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 10 अगस्त से प्रारंभ होने वाले दस्तक अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि अभियान की सफलता के लिए समन्वित एवं समयबद्ध कार्ययोजना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि 22 मार्च तक प्रत्येक विभाग अपना माइक्रो प्लान तैयार कर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करे, जिससे अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।

जिलाधिकारी ने जिला पंचायती राज विभाग, नगर निकाय, पशुपालन विभाग, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को सौंपे गए दायित्वों का समय से पूर्व क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से साफ-सफाई पर बल देते हुए कहा कि गांवों एवं शहरी क्षेत्रों में नालियों की नियमित सफाई, झाड़ियों की कटाई एवं स्वच्छता संबंधी सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएं। परिषदीय विद्यालयों में प्रभात फेरी के माध्यम से संचारी रोगों से बचाव हेतु आमजन को जागरूक किया जाए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। वहीं, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि सूअर पालन करने वाले व्यक्तियों को जागरूक कर पशुओं को खुले में न छोड़ने एवं निर्धारित स्थानों पर ही रखने के लिए प्रेरित किया जाए, जिससे संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम हेतु सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और अभियान से संबंधित सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं, ताकि जनपद में रोगों के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा प्रत्येक सप्ताह लगातार की जाएगी इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही अमल में लाई आएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 लालता प्रसाद शाक्य,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 राजेंद्र प्रसाद, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सतीश नागर, प्रभारी अधिकारी डॉ0लोकमन सिंह, यूनिसेफ से आलोक कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.इंद्रजीत प्रजापति,जिला कृषि अधिकारी डॉ0 मनवीर सिंह, डीपीओ संजय सिंह, सीवीओ डॉ0 आर पी शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User