मैनपुरी रामलीला: दशरथ प्रतिज्ञा और राम वनगमन की लीला का मार्मिक मंचन

Sep 27, 2025 - 08:27
0 2
मैनपुरी रामलीला: दशरथ प्रतिज्ञा और राम वनगमन की लीला का मार्मिक मंचन

block-350 block-350

मैनपुरी रामलीला: दशरथ प्रतिज्ञा और राम वनगमन की लीला का मार्मिक मंचन

मैनपुरी । अजय किशोर। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में नगर के आगरा रोड स्थित रामलीला मैदान में चल रही श्री रामलीला में शुक्रवार को दशरथ प्रतिज्ञा और राम वनगमन की लीला का मंचन हुआ। श्री कृष्णानंद रामलीला-रासलीला मण्डल वृन्दावन के कलाकारों ने मंचन करते हुये दर्शाया कि विवाह के बाद भगवान श्रीराम के सीता सहित अयोध्या लौटने के बाद अयोध्या में चारों ओर खुशी का माहौल था। राम के राज्याभिषेक की तैयारी हो रही थी। इसी बीच एक दिन अचानक दासी मंथरा के कहने पर रानी केकई ने राजा दशरथ से दो वरदान मांग लिये। पहला अपने पुत्र भरत को अयोध्या की राज गद्दी और दूसरा राम को 14 वर्ष का वनवास। ये सुनते ही राजा दशरथ मूर्छित हो जाते है, वह केकई अपने वरदानों पर पुनः विचार करने की विनती करते है।

केकयी नहीं मानती है और अंत में भगवान राम वन को जाने की तैयारी करते है। सीता और लक्ष्मण भी राम के साथ वनगमन को तैयार होते है। यह देखकर राजा दशरथ पुनः मूर्छित हो जाते है। इसी स्थिति में राम सीता और लक्ष्मण के साथ वनों को प्रस्थान कर जाते है। रामलीला का शुभारंभ कमेटी के अध्यक्ष महेशचन्द्र अग्निहोत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, मंत्री सुरेश चंद्र बंसल बीनू और कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता पप्पू ने भगवान के स्वरुपों की आरती उतारकर किया। इस दौरान ओमकुमार चौहान एड0, मनोज चौहान, प्रतापभान सिंह चौहान, हाकिम सिंह राजपूत, नरेंद्र सिंह राठौर, उदय प्रताप, वंश तिवारी, आनंद दुबे, यश कुदेशिया आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User