कासगंज पुलिस द्वारा जिला बदर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Sep 18, 2025 - 11:53
0 7
कासगंज पुलिस द्वारा जिला बदर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

block-350 block-350

कासगंज पुलिस द्वारा जिला बदर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज राजेश भारती के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने के परिदृश्य चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान के नेतृत्व में दिनांक 16.09.2025 को देर शाम थाना ढोलना पुलिस द्वारा जिला बदर घोषित अभियुक्त महाराज सिंह पुत्र मोहनलाल नि0 किनावा थाना ढोलना जनपद कासगंज को उसके घर ग्राम किनावा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । गिरफ्तार अभि0 महाराज सिंह उपरोक्त को जिला मजिस्ट्रेट कासगंज द्वारा 06 माह के लिए जिला बदर घोषित किया गया था। अभि0 द्वारा उक्त आदेश का उल्लंघन किये जाने के सम्बन्ध में थाना ढोलना पर मु0अ0सं0-403/2025 धारा 3/10 यूपी गुन्डा नियंत्रण एक्ट पंजीकृत कर अभि0 के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User