निर्माणाधीन मकान की छत की तराई करते समय करंट लगने से युवक की मौत

Sep 12, 2025 - 12:53
0 26
निर्माणाधीन मकान की छत की तराई करते समय करंट लगने से युवक की मौत

block-350 block-350

निर्माणाधीन मकान की छत की तराई करते समय करंट लगने से युवक की मौत

मैनपुरी । (अजय किशोर) बरनाहल के कनिकपुर सादा नवादा गांव में गुरुवार को एक निर्माणाधीन मकान की छत की तराई करते समय 20 वर्षीय युवक विनय कुमार पुत्र नंदकिशोर की करंट लगने से मौत हो गई। यह दुखद घटना तब हुई जब विनय का हाथ गलती से घर के पास लगे एक बिजली के खंभे से छू गया। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और बेहोश होकर छत पर ही गिर पड़े।

 परिवार के सदस्य उन्हें तुरंत फिरोजाबाद के अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही विनय ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर लौट आए। अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे और अविवाहित विनय की अचानक हुई मौत से उनके परिवार में मातम छा गया है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना ने पूरे गांव को शोकाकुल कर दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User