राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार बना भगीपुर प्रधान पुत्र अमर लोधी

Sep 11, 2025 - 08:36
0 12
राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार बना भगीपुर प्रधान पुत्र अमर लोधी

block-350 block-350

राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार बना भगीपुर प्रधान पुत्र अमर लोधी

एटा। विकास खंड शीतलपुर की ग्राम पंचायत भागीपुर की प्रधान निर्मला देवी ने आरोप लगाया है कि उनके छोटे पुत्र अमर लोधी को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे प्रधानी चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे विरोधी योजनाबद्ध तरीके से उनके पुत्रों को टारगेट बना रहे हैं। निर्मला देवी ने बताया कि उनका परिवार पांचवीं बार प्रधानी कर रहा है और हमेशा जनहित को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य किए हैं, जिससे राजनीतिक विरोधियों में जलन है। प्रधान ने आरोप लगाया कि विरोधी रूपयों के बल पर अपराधियों को मोहरा बनाकर उनके बेटों पर हमले करा रहे हैं।

उन्होंने सोनू गुप्ता व विक्की ठाकुर के नाम लेते हुए कहा कि इन्हें भड़काकर उनके परिवार की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में सोनू गुप्ता ने कर्ण गुप्ता को नोएडा से बुलाकर रात्रि में गोलियां चलवाईं, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User