Etah News : दिनदहाड़े सड़क पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बदमाशों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Sep 08, 2025 - 21:54
0 24
Etah News : दिनदहाड़े सड़क पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बदमाशों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

block-350 block-350

दिनदहाड़े सड़क पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बदमाशों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र में दिनदहाड़े रेल्वे रोड पर खुलेआम तमंचे लहराकर फायरिंग करने वाले दबंग बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए डेढ़ दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक शंभूनाथ सिंह के मुताबिक, CCTV फुटेज के आधार पर अर्पित, रचिक, सिद्धांत, आकाश गुप्ता, राजवंश, प्रखर राव सहित आठ से दस अज्ञात बदमाशों की पहचान की गई है। सभी आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस के अनुसार, ये सभी शातिर अपराधी पहले भी कई बार सार्वजनिक स्थानों पर फायरिंग कर चुके हैं और कई बार जेल जा चुके हैं। वारदात के समय बदमाशों की दो बाइकें मौके पर ही छोड़ दी गईं, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया है। CCTV कैमरे में बदमाशों की तस्वीरें साफ तौर पर कैद हुई हैं, जिसमें वे खुलेआम हथियार लहराते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके घरों पर दबिश देना शुरू कर दिया है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी चल रही है। कोतवाली नगर पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User