पी.एम. किसान उत्सव का भव्य आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, अवागढ़ में सम्पन्न

Aug 02, 2025 - 20:54
0 29
पी.एम. किसान उत्सव का भव्य आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, अवागढ़ में सम्पन्न

block-350 block-350

पी.एम. किसान उत्सव का भव्य आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, अवागढ़ में सम्पन्न

एटा। आज कृषि विज्ञान केंद्र, अवागढ़ में शासन की मंशानुरूप जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह द्वारा दिए गए निर्देशानुसार"पी.एम. किसान उत्सव" का भव्य आयोजन मा.केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी,मत्स्य पालन,पंचायती राज्य मंत्री प्रो0 एस.पी. सिंह बघेल (भारत सरकार) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मा. मंत्री जी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मा. मंत्री जी द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में लगी नवीनतम तकनीकों, कृषि यंत्रों एवं उन्नत बीजों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया, तत्पश्चात, मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20 वीं किस्त जिसमें 97033502 किसानों के खाते में 20500 करोड़ रु की राशि का अन्तरण एवं विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे कृषि विज्ञान केंद्र, अवागढ़ में उपस्थित किसानों एवं उपस्थित जन समूह द्वारा देखा गया। इस अवसर पर मा. मंत्री जी ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित विभिन्न कृषि कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसानों को पशुओं के नियमित टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान (जिससे 90% तक बछिया पैदा होने की संभावना होती है) के बारे में भी विस्तार से बताया, उन्होंने कहा कि कृषक बन्धु परंपरागत खेती छोड़कर वैज्ञानिक पद्धति से खेती करें इसके अतिरिक्त मछली पालन, मुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन,मशरूम उत्पादन आदि योजनाओं का भी लाभ लेकर अपनी आय में बढ़ोतरी करें उन्होंने कहा कि सभी कृषक बंधु खेती को रोजगार परक माध्यम बनाएं। मा. मंत्री जी ने किसानों से रासायनिक उर्वरकों के कम से कम प्रयोग एवं प्राकृतिक एवं जैविक खेती को अपनाने का आह्वान किया, जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति बनी रहे और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सब्जियां एवं खाद्यान्न प्राप्त हो सकें। कार्यक्रम के दौरान मा. मंत्री जी द्वारा 10 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए और किसानों से अनुरोध किया गया कि वे कार्ड में दी गई सिफारिशों के आधार पर ही उर्वरकों का प्रयोग करें,नैनो यूरिया का प्रयोग करें, ताकि फसलों को पूरा पोषण मिल सके। जनपद एटा में आज कुल 2,41,232 किसानों के खातों में ₹2000 की 20वीं किस्त अंतरण की गई। आगामी किस्त प्राप्त करने के लिए मा. मंत्री जी ने सभी पात्र किसानों से "फॉर्मर रजिस्ट्री" समय से अवश्य कराने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर जनपद के प्रमुख अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 नागेन्द्र नारायण मिश्र, महेश पाल सिंह, चेयरमैन अवागढ़, मंडलीय अधिकारी सतीश मलिक, राजा बलवंत सिंह कॉलेज के प्राचार्य, उप कृषि निदेशक सुमित पटेल, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. मनीष सिंह, डॉ. नीरज सिंह सहित अन्य वैज्ञानिकगण एवं सैकड़ों की संख्या में प्रगतिशील किसान, कृषक उत्पादक संगठन के प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के सभी विकासखंडों, ग्राम पंचायतों, सहकारी समितियों, इफको-कृभको केंद्रों एवं मंडियों सहित किसान समृद्धि केंद्रों पर भी किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User