Aligarh News : शादी से पहले दामाद सास को लेकर हुआ फरार

Aligarh News : शादी से पहले दामाद सास को लेकर हुआ फरार

Apr 10, 2025 - 12:09
0 861
Aligarh News :  शादी से पहले दामाद सास को लेकर हुआ फरार

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़जनपद के मडराक इलाके में एक हैरानीजनक घटना सामने आई है। यहां एक दामाद अपनी होने वाली सास के साथ फरार हो गया। दोनों लाखों रुपये और गहने लेकर कहीं चले गए। यह घटना गांव व आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव में महिलाएं चोरी छिपे गुप्त गूँ कर रही हैं।

मडराक इलाके के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति की बेटी की शादी 16 अप्रैल को तय थी। शादी के कार्ड छप चुके थे और रिश्तेदारों को न्योता भी दिया जा चुका था। शादी से कुछ दिन पहले ही पीड़ित की पत्नी और होने वाला दामाद गहने और रुपये लेकर गायब हो गए। शुरुआत में तो पीड़ित को लगा कि उनकी पत्नी किसी रिश्तेदारी में गई होंगी, लेकिन बाद में यह पता चला कि दामाद भी गायब है। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी और दामाद ने घर में रखे 3.5 लाख रुपये और 5 लाख रुपये के गहने भी साथ ले लिए।

पीड़ित का कहना है, "मुझे पता चला कि मेरी पत्नी और होने वाला दामाद एक-दूसरे से ज्यादा बात करते थे। वह 24 घंटे में से 20-22 घंटे फोन पर बात करते थे। यह देखकर मुझे शक हुआ था।" अब लड़की का कहना है कि "हमारी मां ने घर का सारा सामान लेकर हमें छोड़ दिया है। अब हमें उनका कोई फर्क नहीं पड़ता, हम बस अपना सामान वापस चाहते हैं।" पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर ली है और इस मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला और दामाद की तलाश तेज कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User