पांच बच्चों के पिता ने नाबालिंग को खेत मे तमंचा दिखा बनाया हवस का शिकार, परिजनों ने घेरा थाना

Sep 05, 2023 - 09:45
0 220
पांच बच्चों के पिता ने नाबालिंग को खेत मे तमंचा दिखा बनाया हवस का शिकार, परिजनों ने घेरा थाना

block-350 block-350

UP मेरठ के रोहटा थानाक्षेत्र में एक सप्ताह पहले 10 वर्ष की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में ग्रामीणों ने सोमवार को थाने पहुंचकर हंगामा किया।

 ग्रामीणों और परिजनों ने घायल दुष्कर्म पीड़िता को थाने के दरवाजे पर लिटाकर करवाई की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

 इस पर परिजन आक्रोशित हैं। थाना प्रभारी रोहटा रविंद्र सिंह ने बताया बालिका शुक्रवार सुबह को अपने घर से जंगल में शौच के लिए गई थी। जब वह बाहर निकली तो उसे उसी के गांव के एक व्यक्ति (35) ने जबरन खेत में खींच लिया और तमंचा निकाल कर बालिका को बंधक बना लिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। धमकी दी कि यदि शोर मचाया तो जान से मार दूंगा। इसके बाद आरोपी बंधक बालिका को खेत में ही छोड़ कर फरार हो गया।

 घंटों बीतने के बाद भी बालिका घर पर नहीं पहुंची तो उसके माता-पिता ग्रामीणों को साथ लेकर उसकी तलाश में निकले। जब वे पप्पू के ईख के खेत के पास पहुंचे तो अंदर से बालिका की आवाज आई। परिजनों ने बालिका को बंधनमुक्त किया और बदहवास बालिका को साथ लेकर थाने पहुंचे।

पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रोहटा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। सूचना पर थाना प्रभारी रोहटा रविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटना का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद आरोपी के घर पर दबिश दी लेकिन वह फरार मिला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर नामजद मिंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर डॉक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी रोहटा भेजा। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

शादीशुदा और पांच बच्चों का पिता है आरोपी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी शादीशुदा है और पांच बच्चों का बाप है। पुलिस की टीम गठित कर आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। वहीं सोमवार को परिजन और ग्रामीण बच्ची को लेकर थाने पहुंच गए। बच्ची को थाने के गेट पर ही लिटा दिया और हंगामा किया। ग्रामीण आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User