जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन।

Dec 03, 2024 - 18:25
0 19
जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन।

block-350 block-350

03 दिसंबर अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर दिव्यांग बच्चों की जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन।

जिलाधिकारी ने झण्डारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा छूकर पहचानो दौड़ प्रतियोगिता को दिखाई हरी झण्डी।

 दृष्टि बाधित बच्चों ने चीजों को पहचान कर सही तरीके से उनके नाम को बताया यह प्रशंसनीय योग्य है बच्चों के कार्यक्रम को देखकर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता जाहिर की और बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की बच्चों से रूबरू होकर उनका हाल जाना प्रथम द्वितीय, तृतीय बच्चों को पुरूस्कार प्रदान किए

 कासगंज 03 दिसम्बर 2024 को अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर श्रीगणेश इंटर कालेज कासगंज में दिव्यांग बच्चों की जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर झण्डारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा हरी झण्डी दिखाकर दिव्यांग बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता, छूकर पहचानो, रस्सा कशी,जलेबी दौड़ की शुरूआत कर सभी का उत्साहवर्धन किया। मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने इस अवसर पर कहा कि सरकार आपके साथ है। दिव्यांगजन आगे बढ़ें और सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठायें। कार्यक्रम की प्रसन्नता की कार्यक्रम के दौरान लगभग 250 दिव्यांग बच्चों ने उपस्थित होकर विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये। दिव्यांग बच्चों की जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान गायन, नृत्य, दौड़, लेखन एवं कला जलेबी दौड़ रस्साकशी छूकर पहचानो आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समग्र शिक्षा अभियान-समेकित शिक्षा के अंतर्गत परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 14 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों की खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांग बच्चों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह तथा जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी राकेश कुमार के द्वारा पुरूस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक वीके सिंह तथा सहावर, सोरों व कासगंज के खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं जनपद में दिव्यांग बच्चों हेतु कार्यरत संस्था साइटसेवर्स इण्डिया से विनय प्रसाद, तथा सम्बन्धित विद्यालयों के शिक्षक एवं व्यायाम शिक्षक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User