स्वतंत्रता दिवस पर इस्लामिक झंडा लहराने वाले बाइक सवार युवकों पर हुई FIR

Aug 16, 2024 - 20:16
0 125
स्वतंत्रता दिवस पर इस्लामिक झंडा लहराने वाले बाइक सवार युवकों पर हुई FIR

block-350 block-350

स्वतंत्रता दिवस पर इस्लामिक झंडा लहराने वाले बाइक सवार युवकों पर हुई FIR 

 दर्ज रिपोर्ट में झंडा लहराने वालों पर लगा पाकिस्तान समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगाने का आरोप

कायमगंज / फर्रुखाबाद। स्वतंत्रता दिवस अवसर पर 15 अगस्त को इस्लामिक झंड़ा लहराते बाइक सवार युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था । उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर वाइक भी सीज कर दी गई । पुलिस के अनुसार युवक मांगे जाने पर वाइक के कागजात नहीं दिखा पाए । दोनों आरोपी युवक नगर के मोहल्ला चिलौली पठान निवासी बताए गए हैं ।

मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि15 अगस्त को नगर में बाइक सवार दो युवकों का इस्मालिक झंड़ा लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ । जिसमें पीछे बैठा युवक अपने हाथों में इस्मालिक झंड़ा पकड़े था। वीडियो वायरल होते ही चर्चा का विषय बन गया। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा। जहां से कोतवाली पुलिस को निर्देशित किया गया। पुलिस हरकत में आई और दोनों युवकों को इस्लामिक झंड़ा समेत गिरफ्तार कर लिया । मामले में कोतवाली की कस्बा चौकी के प्रभारी विद्या सागर तिवारी ने दर्ज कराए गए मुकद्में में कहा है कि वह पुलगालिब पर थे तभी उन्हें सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियों के बारे में जानकारी हुई ।

वीडियो में दो युवक इस्लामिक झंड़ा लेकर दिख रहे थे। इस पर युवकों की तलाश में जुट गए। पितौरा बेरियों वाली मोड के तिराहे पर बाइक पर दो युवक इस्लालिक झंड़ा लेकर पाकिस्तान जिंदावाद के नारे लगाते हुए सामने से निकले। इस पर पुलिस ने मौके पर ही रोका। पूछताछ में बाइक चालक ने अपना नाम जीशान पुत्र भूरे खां व पीछे वाले सवार ने अपना नाम अलीशान पुत्र अफताब खां निवासीगण मोहल्ला चिलौली पठान बताया। पुलिस ने अलीशान के पास मिले इस्मालिक झंड़े को कब्जे में ले लिया । जिसमें उर्दू में कुछ लिखा था।

पुलिस ने बाइक ने प्रपत्र मांगे तो वह दिखा नहीं सके। पुलिस दोनों को बाइक समेत कोतवाली ले गई। जहां उनकी बाइक को सीज कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रभुता एवं अखंडता को प्रभावित करने वाले कृत्य वीएनएस की धारा 197 का अपराध कारित करना माना।

 इसी जुर्म में चौकी प्रभारी द्वारा दर्ज कराए मुकद्में में कहा है कि जब उनके कास्टेबिल विनीत कुमार के द्वारा फर्द बरामदगी की कार्बन की प्रति दोनों अभिुक्तगणों को दी गई । तो आरोपित जीशान ने फर्द की प्रति को वहीं मौके पर ही फाड़ कर फेंक दिया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User