गोंडा में हुए रेल हादसे में राहत कार्य में स्‍वयंसेवक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे

Jul 19, 2024 - 08:25
0 31
गोंडा में हुए रेल हादसे में राहत कार्य में स्‍वयंसेवक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे

गोंडा में हुए रेल हादसे में राहत कार्य में स्‍वयंसेवक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले के गोण्डा -मनकापुर रेलखण्ड के मध्‍य मोतीगंज-झिलाही स्टेशन के मध्य डाउन लाइन पर 15904 चण्डीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के दुर्घटना का शिकार हो गई जिसमें चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस भयावह हादसे में चार लोगों की मौत की सूचना है जबकि 14 लोग घायल हो गए हैं। इस बीच स्‍वयंसेवकों ने 30 यूनिट ब्लड डोनेट किया।

 घटना की सूचना प्राप्त होते ही अवध प्रांत के गोण्डा जिले के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक घटनास्थल पर पहुँच कर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मनकापुर तथा गोण्डा जिला अस्पताल पहुँचाया। इस मौके पर संघ के 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने सेवा कार्य किया। साथ ही, स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर यात्रियों के बिखरे पड़े सामान आदि एकत्र कराये। हादसे के बाद हुये हड़कम्‍प में यात्रियों में भय सा बैठ गया था, ऐसे में स्‍वयंसेवकों ने उनकी हरसंभव सहायता कर अपना कर्तव्य निभाया।

इस दौरान सभी स्वयंसेवकों ने एकजुट होकर घायलों को अस्पताल तक पहुँचाने के लिए निजी एवं सरकारी एम्बुलेंस का प्रयोग किया। इस बीच स्‍वयंसेवकों ने 30 यूनिट ब्लड डोनेट किया। वहीं, यात्रियों के प्राथमिक उपचार के लिए निजी चिकित्सकों को भी सक्रिय किया। राहत कार्य में जुटे स्‍वयंसेवकों ने रेल दुर्घटना की सूचना अवध प्रांत के विश्‍व संवाद केंद्र अवध प्रमुख को दी।

 घटनास्थल पर संघ के गोण्डा विभाग के विभाग प्रचारक प्रवीण जी, गोण्डा के जिला प्रचारक अनिल जी, नन्दिनी नगर के जिला प्रचारक रवि जी, वि.शा.शि.प्रमुख गणेश जी, बलरामपुर सह जिला कार्यवाह शैलेन्द्र जी, नन्दिनी नगर जिला कार्यवाह रविन्द्र जी आदि मौजूद थे। किसी प्रकार के सहायता व जानकारी के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रान्त ने निम्न नम्बर जारी किये है। जिन पर सम्पर्क किया जा सकता है।

अनिल- 9415409868

 ज्ञान प्रकाश- 8840068230

राम प्रकाश- 8840460159

 अमन सिंह- 7007474819

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User