आईआईए लखनऊ चैप्टर चेयरमैन ने किया नई कार्यकारिणी का गठन एवं जारी किया रोड मैप

Jul 22, 2023 - 09:14
0 29
आईआईए लखनऊ चैप्टर चेयरमैन ने किया नई कार्यकारिणी का गठन एवं जारी किया रोड मैप

block-350 block-350

आईआईए लखनऊ चैप्टर चेयरमैन ने किया नई कार्यकारिणी का गठन एवं जारी किया रोड मैप

लखनऊ चैप्टर के प्रथम कार्यकारिणी समिति की बैठक होटल पिकाडली कानपुर रोड लखनऊ में संपन्न हुई । सर्वप्रथम नव मनोनीत चैप्टर चेयरमैन श्री विकास खन्ना ने निवर्तमान चैप्टर चेयरमैन मोहित सुरी से पदभार ग्रहण किया इसके उपरांत नए चेयरमैन विकास खन्ना ने वर्ष 2023 और 24 की कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की उन्होंने वर्ष 2023 और 2024 के लिए रोड मैप की घोषणा की ।

 टीम के सदस्यों का स्वागत करते हुए विकास खन्ना ने सभी से एमएसएमई के विकास एवं आईआईए के साथ मिलकर कार्य करने की अपील की। आईआईए महिला शाखा के वाइस चेयरमैन डॉ दीप्ति द्विवेदी ने महिला शाखा की आगामी वर्ष के लिए अपनी कार्य योजना के बारे में सदस्यों को अवगत कराया। बैठक में आई आई यूथ विंग का औपचारिक गठन किया गया अदनान दानिश को आईआईए यूथ विंग के वाइस चेयरमैन का दायित्व भी सौंपा गया।

 इस बैठक में आई आई ए कि फॉर्मर प्रेसिडेंट संजय कॉल ,जीसी चतुर्वेदी ,अनिल गुप्ता, मनीष गोयल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे उन्होंने आईआईए की गतिविधियों को तीव्र गति से संचालित करने का सुझाव दिया। राजीव बंसल डिविजनल चेयरमैन ने बैठक में उपस्थित सभी माननीय मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि एवं सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया। भारी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

लखनऊ से अशोक कुमार कनौजिया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User