कासगंज में धूमधाम से मनाई गई डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की 133वीं जयंती।’

Apr 14, 2024 - 19:10
 0  10
कासगंज में धूमधाम से मनाई गई डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की 133वीं जयंती।’
Follow:

जनपद में धूमधाम से मनाई गई डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की 133वीं जयंती।

हमारा संविधान भारत की आत्मा है, संवैधानिक दायरे में रहकर जनता की सेवा करना ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि-जिलाधिकारी।

कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी ने बाबा साहब के चित्र पर अर्पित किए श्रद्धासुमन।

 सीडीओ की अध्यक्षता में विकास भवन में मनाई गई डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती।’ कासगंज: भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की 133 वीं जयन्ती जनपद कासगंज में बड़े धूमधाम से मनाई गई। जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल उप जिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल, डिप्टी कलेक्टर योगिता सिंह व अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्ट्रेट सभागार में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा संविधान विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की आत्मा है। बाबा साहब ने बतौर संविधान समिति के अध्यक्ष संविधान बनाते समय समाज के हर वर्ग, हर तबके का ध्यान रखा। भारतीय संविधान में भारत के नगारिकों को समान अधिकार मिले, इसके लिए कई देशों के संविधान को भी अपने देश के सविधान में लिया गया जिसका परिणाम है कि विभिन्न जातियों, सम्प्रदायों, भाषाओं आदि की विविधता के बावजूद हमारा देश एक सूत्र में बंधा हुआ है। डा0 साहब की जयंती के अवसर पर सभी सरकारी दफ्तरों, तहसील व ब्लाक मुख्यालयों पर भी गोष्ठी एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। अपर जिलाधिकारी ने इस अवसर पर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से आह््वान किया कि वे सब संवैधानिक दायरे में रहकर अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करें, यही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि हम जहां भी ,जिस भी पटल पर है वहां स्वयं को रखकर सोचें और हर जरूरतमंद की मदद करें तो निश्चित ही समाज की दशा और दिशा बदल जाएगी। इसी क्रम में भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की जयन्ती विकास भवन सभागार में भी मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सचिन एवं विकास भवन के अन्य अधिकारियों ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि भारत रत्न डा0 भीम राव अम्बेडकर का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है, कमजोर वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने जो संवैधानिक व्यवस्था बनाई वह अपने आप में विशिष्ट है उनके द्वारा निर्मित संविधान को यदि गंभीरता से समझना है तो भारतीय संविधान के लागू होने से पहले की व्यवस्थाओं को समझना होगा। उन्होंने कहा कि हम विविधताओं, विषमताओं, असमानताओं के बावजूद, इतने वर्षाे से हम सब एक साथ हैं, तो इसका बहुत बड़ा कारण हमारा संविधान ही है। बाबा साहब के संविधान ने भारत को वह ऊॅचाईयां दी है जिसके कारण आज भारत पूरे विश्व में एक अलग और मजबूत राष्ट्र के रूप में नजर आता है। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी डीसी एन0आर0एल0एम0, पी0डी0 डीआरडीए सहित समस्त सभागार में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि यदि हमें अपने दायित्वों का बोध होे और हम उनका निर्वहन निष्ठा के साथ करें तो निश्चित ही डॉ भीम राव अम्बेडकर जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हम सबको मिल करके बाबा साहब के सपने सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय को साकार करने के प्रति काम करना चाहिए जिससे हमारे समाज का सर्वांगीण विकास हो। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी जिला युवा कल्याण अधिकारी, डी0एस0टी0ओ0, सूचना अधिकारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो