पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकियों का खौफ, बस रोककर यात्रियों को अगवा किया, 11 की मौत

Apr 13, 2024 - 19:44
0 19
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकियों का खौफ, बस रोककर यात्रियों को अगवा किया, 11 की मौत

block-350 block-350

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों ने नौ बस यात्रियों समेत 11 लोगों की हत्या कर दी।

पहली घटना में आतंकवादियों ने नोस्की जिले में हाईवे पर बस को रोका और बंदुक की नोक पर नौ लोगों का अपहरण कर लिया। एक अधिकारी ने कहा, "इन नौ लोगों का शव पास के पहाड़ी इलाके में पाया गया।

उनके शरीर में गोली लगने के निशान थे।" उन्होंने आगे बताया कि बस क्वेटा से ताफ्तान की तरफ जा रही थी। कुछ आतंकवादियों ने बस को रोककर उसमें से नौ लोगों को पहाड़ी इलाके की तरफ ले गए। आतंकवादियों ने एक कार पर की गोलीबारी वहीं एक अन्य घटना में उसी हाईवे पर एक कार पर गोलीबारी की गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

इस हादसे में अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने कहा कि हाईवे पर 11 लोगों की मौत के जिम्मेदार आतंकवादियों को माफ नहीं किया जाएगा। उन्हें जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि इस हमले में शामिल आतंकवादियों का पीछा किया जा रहा है।

उनका (आतंकवादियों) एकमात्र उद्देश्य बलूचिस्तान की शांति को नष्ट करना है। गृह मंत्री मोहसीन नकवी ने भी इस हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। फिलहाल किसी भी प्रतिबंधित आतंकी संगठनों ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

बता दें कि पिछले कुछ समय से प्रांत में आतंकी हमले बढ़ने लगे हैं। इन हमलों में मुख्य रूप से सुरक्षा बलों को निशाना बनाया जा रहा है। प्रांत में हाल ही में माच शहर, ग्वादर बंदरगाह और तुरबत में एक नौसैनिक अड्डे में हुए तीन बड़े आतंकी हमलों की जिम्मेदारी प्रतिबंधित आतंकी संगठन बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी ने ली थी। इन हमलों में सुरक्षा बलों ने 11 आतंकवादियों को भी मार गिराया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User