Anju In Pakistan: पाकिस्तान के नए घर मे खुश हैं अंजू, हिंदुस्तानी शौहर अरविंद को दिया तलाक

Jul 25, 2023 - 17:00
0 350
Anju In Pakistan: पाकिस्तान के नए घर मे खुश हैं अंजू, हिंदुस्तानी शौहर अरविंद को दिया तलाक

block-350 block-350

Anju In Pakistan: राजस्थान की अंजू और पाकिस्तान के नसरुल्ला की प्रेम कहानी इस समय खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

 सीमा हैदर और सचिन मीना की लव स्टोरी की तरह इनकी कहानी भी खबरों में आ गई. मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है इस बीच पाकिस्तान पुलिस का बड़ा बयान सामने आया है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्यार की खातिर पाकिस्तान आई भारतीय महिला अपने नए घर में खुशी से रह रही है।

 डिस्ट्रिक्ट पुलिस ऑफिसर (डीपीओ) मुश्ताक खान ने अंजू पर अपडेट साझा करते हुए कहा, "स्थानीय लोग अंजू को उपहार दे रहे हैं, वह यहां खुश है." उन्होनें कहा कि अंजू ने पुलिस को बताया है कि उसने भारत में अपने पति से तलाक ले लिया है. डीपीओ खान ने कहा, अंजू प्यार की खातिर भारत से पाकिस्तान आई है और वह यहां पर खुशी से रह रही है. उन्होनें आगे कहा कि अंजू किसी भी इंटरव्यू के लिए मीडिया से बातचीत नहीं करना चाहती हैं।

डीपीओ खान ने बताया कि नसरुल्ला के आवास पर सुरक्षा प्रदान की गई है जहां वर्तमान समय में अंजू रह रही है। वहीं, खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अंजू के पाकिस्तान आगमन की जांच पूरी हो चुकी है. उसने एक महीने के यात्रा वीजा पर पाकिस्तान की यात्रा की और उसके सभी यात्रा दस्तावेज वैध और पूर्ण हैं।

अंजू के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा के कुलशोइन गांव के रहने वाले 29 वर्षीय नसरुल्लाह से उसकी दोस्ती फेसबुक पर शुरू हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई. उसने स्थानीय पत्रकारों को बताया कि वह नसरुल्लाह से बेहद प्यार करती है और उसके बिना नहीं रह सकती, प्रतिद्वंद्वी देश की यात्रा के पीछे उसका यही मकसद था. अंजू ने कहा कि उसने अपना देश छोड़कर पाकिस्तान जाने का फैसला किया और विजिट वीजा पर अपर दीर ​​की यात्रा की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User