28 साल की महिला को 70 साल के बुजुर्ग से प्यार हो गया, शादी के बाद अब...

Aug 13, 2023 - 09:21
0 70
28 साल की महिला को 70 साल के बुजुर्ग से प्यार हो गया, शादी के बाद अब...

block-350 block-350

प्यार ना उम्र देखता है, ना कोई बंधन. देखता है तो केवल मन। ऐसा ही कुछ अमेरिका में देखने को मिला जहां एक 28 साल की महिला को 70 साल के बुजुर्ग से प्यार हो गया।

दोनों की मुलाकात ऑनलाइन डेटिंग वेबसाइट पर हुई जहां दोनों ने कुछ टाइम एक-दूसरे के साथ चैट की, फिर एक-दूजे को दिल दे बैठे।

  • 28 साल की महिला को 70 साल के बुजुर्ग से प्यार
  • * ऑनलाइन डेटिंग वेबसाइट पर हुई मुलाकात
  • * शादी को लेकर सुर्खियों में कपल
  • 28 साल की महिला को 70 साल के बुजुर्ग से प्यार ये लव स्टोरी है 70 साल के डेविड और 28 साल की जैकी की जो ऑनलाइन डेटिंग वेबसाइट 'चेरी ब्लॉसम' पर मिले थे।
  • डेविड कैलिफोर्निया के हैं जबकि जैकी फिलीपींस की रहने वाली हैं। कुछ समय चैटिंग करने के बाद दोनों पहली बार डेट पर गए। उनकी कहानी यूट्यूब चैनल 'लव डोंट जज' ने साझा की है। जैकी ने बताया कि उन्होंने डेविड की प्रोफाइल पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया था लेकिन जब उनसे पहली बार मिली तो अहसास हुआ कि वह कितने अच्छे हैं।
  • डेविड से मिलने के लिए उन्हें 11 महीने वीजा का इंतजार करना पड़ा था। लोग मारते थे ताने वीडियो में कपल ये भी बताता है कि कैसे 42 साल का गैप होने के कारण लोग उन्हें ताने मारा करते हैं। साथ ही, कपल को कई नाम भी दिए गए। किसी ने जैकी को 'ग्रीन कार्ड डिगर' बताया तो किसी ने 'गोल्ड डिगर' कहा।
  • वहीं डेविड को उनका 'शुगर डैडी' बुलाया जाता है। हालांकि, इन सब नेगेटिविटी से दूर होकर कपल ने शादी कर ली और अब खुशी-खुशी अमेरिका में साथ रह रहा है। जैकी अब कैलिफोर्निया में ही रहकर काम करती हैं। वह दवा की दुकान में काम करती हैं। जबकि डेविड एक्स सर्विसमैन हैं। जैकी ने बताया कि उनका परिवार काफी सपोर्टिव है। वह साल में एक बार अपने परिवार से मिलने के लिए फिलीपींस जाती हैं। वह आर्थिक रूप से अपने परिवार का ख्याल रखती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User