PM Modi Advice On Signature: हर जगह अपनी मातृभाषा में करें सिग्नेचर! देश वासियों को दी सलाह

Apr 13, 2024 - 19:39
0 27
PM Modi Advice On Signature: हर जगह अपनी मातृभाषा में करें सिग्नेचर! देश वासियों को दी सलाह

block-350 block-350

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के सात प्रमुख गेमर्स की हाल ही मेें हुई मुलाकात का एक वीडियो आज जारी हुआ है।

इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने गेम भी खेला. उन्होंने गेमर्स को ऑटोग्राफ दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने गेमर्स से एक स्पेशल अपील की उन्होंने कहा कि - आप सब लोगों को अपनी मातृभाषा में सिग्नेचर करने के लिए प्रेरित करिए।

पीएम मोदी ने खुद हिंदी में ऑटोग्राफ दिया। मातृभाषा वह भाषा है जो हम जन्‍म के साथ सीखते हैं. जहां हम पैदा होते हैं, वहां बोली जाने वाली भाषा खुद ही सीख जाते हैं। आसान भाषा में समझें तो जो भाषा हम जन्‍म के बाद सबसे पहले सीखते हैं, उसे ही अपनी मातृभाषा मानते हैं।

उदाहरण के तौर पर अगर कोई पंजाब में पैदा हुआ है तो पंजाबी इसकी मातृभाषा होगी। पीएम मोदी ने देश के शीर्ष गेमर्स अनिमेश अग्रवाल, नमन माथुर, पायल धारे, गणेश गंगाधर, तीर्थ मेहता, मिथिलेश पाटणकर और अंशू बिष्ट से मुलाकात की थी।

इस दौरान पीएम ने कुछ वर्चुअल रियलिटी (वीआर) गेम्स पर भी हाथ आजमाया था. पीएम मोदी ने गेमिंग खिलाड़ियों के साथ गेमिंग उद्योग के मुद्दों पर चर्चा भी की थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User