भ्रष्टाचार के आरोप में 33 दीवान सिपाही व ड्राइवर लाइन हाजिर

Feb 27, 2024 - 21:27
0 145
भ्रष्टाचार के आरोप में 33 दीवान सिपाही व ड्राइवर लाइन हाजिर

block-350 block-350

भ्रष्टाचार के आरोप में 33 दीवान सिपाही व ड्राइवर लाइन हाजिर

 फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने भ्रष्टाचार करने व लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। श्री कुमार ने 23 दीवान सिपाही व ड्राइवरों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।

जिनमें कोतवाली फर्रुखाबाद का सिपाही तेजवीर सिंह व सिपाही हिमांशु कोतवाली फतेहगढ़ का सिपाही आर्य चौधरी व ड्राइवर रामसेवक, थाना मऊ दरवाजा का दीवान ललित कुमार, सिपाही पंकज कुमार, भूपेंद्र सिंह व योगेशबाबू शामिल है।

थाना कादरीगेट के दीवान सत्येंद्र कुमार व सिपाही अनिल कुमार थाना कमालगंज का दीवान शिव प्रताप सिपाही विश्वेन्द्र प्रपात सिंह, सिपाही देवेंद्र, सिपाही अमरदीप कुमार व चालक नगेंद्र सिंह कोतवाली मोहम्मदाबाद का सिपाही रोहित कसाना, शोभित चौहान व सौरभ धीमान थाना नवाबगंज के चालक सुरेश चंद पर गाज गिरी है। थाना राजेपुर के दीवान चंद्रशेखर राजपूत सिपाही अंकुर कुमार थाना शमशाबाद का सिपाही मूर सलीम अहमद व ड्राइवर सूरज सिंह शामिल है।

लियोन हाजिर किए गए कर्मचारियों में सर्वाधिक पांच थाना कमालगंज व चार थाना मऊदरवाजा के कर्मचारी हैं। मालूम हो कि थाना कमालगंज के लाइन हाजिर दीवान सिपाही व ड्राइवर थानाध्यक्ष राजेश राय के कार खास है। इनमें सिपाही देवेंद्र जादौन बीते दिनों पीड़ित अवनीश के ऑडियो में100 रुपये मांगते सुना गया था। सभी कर्मचारियों के विरुद्ध अवैध रूप से लकड़ी कटवाने खनन करवाने के साथ ही क्षेत्र में अवैध वसूली करने की शिकायतें की गई थी।

थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश राय के विरुद्ध शिकायतों की कन्नौज के अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जांच की जा रही है। थाना मऊदरवाजा के लाइन हाजिर कर्मचारी थाने में दलाल पालने वाले इंस्पेक्टर अमोद कुमार सिंह के कार खास बताए गए हैं। बड़ी संख्या में कर्मचारियों के लाइन हाजिर होने पर दागी पुलिस कर्मचारियों में भय व्याप्त हो गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User