कासगंज के विभिन्न थानों से 06 वारंटी अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।

Jan 16, 2024 - 08:56
 0  16
कासगंज के विभिन्न थानों से 06 वारंटी अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।
follow on google सुराग ब्यूरो को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

अपराध नियंत्रण की दिशा में कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, जनपदीय थाना पुलिस द्वारा कुल 06 वारंटी अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश ।

 पुलिस अधीक्षक कासगंज अपर्णा रजत कौशिक के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में दिनांक 14/15.01.2024 को जनपदीय पुलिस द्वारा 06 वारण्टी अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है, जो काफी दिन से फरार चल रहे थे व न्यायालय उपस्थित नही हो रहे थे एवं गिरफ्तारी से बच रहे थे । सभी गिरफ्तार वारण्टियों को नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । जिनका विवरण निम्नवत् है - थाना सोरों- •रामवीर पुत्र तेजपाल निवासी रेतन गढिया थाना सोरों जनपद कासगंज सम्बन्धित वाद सं0 2993/2021 मु0अ0सं0 463/2018 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम थाना सहावर- •अजयपाल पुत्र ओमप्रकाश शाक्य निवासी गिलौली रोड सिढपुरा दरवाजा कस्बा मोहनपुर थाना सहावर जनपद कासगंज •मंगली पुत्र ओमप्रकाश शाक्य निवासी उपरोक्त सम्बन्धित वाद सं0 591/2020 अ0सं0 278/2020 धारा 147/323/504/506 भादवि व 3(1)द,ध एससी/एसटी एक्ट थाना सिढ़पुरा- •रामनरेश पुत्र लालाराम निवासी पिथनपुर थाना सिढ़पुरा जनपद कासगंज सम्बन्धित वाद सं0 3605/2019 अ0सं0 080/2018 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना गंजडुण्डवारा- •अमन हुसैन पुत्र इब्राहिम निवासी मौहल्ला पश्चिम थोक कस्बा व थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज सम्बन्धित वाद सं0 461/2017 अ0सं0 214/2015 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम •मुजीम पुत्र हसनैन निवासी मौहल्ला पश्चिम थोक कस्बा व थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज सम्बन्धित वाद सं0 5616/2013 अ0सं0 151/2013 धारा 452/323/504 भादवि

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो