पिता को मारने के बाद प्लांट मेरा, 3-3 लाख दूंगा, दोस्तों संग मिलकर बाप को मार डाला

Oct 18, 2023 - 07:42
0 287
पिता को मारने के बाद प्लांट मेरा, 3-3 लाख दूंगा, दोस्तों संग मिलकर बाप को मार डाला

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में अमरोहा जनपद के रहने वाले चौकीदार का शव एक बारात घर के पास पड़ा मिला था।

पुलिस ने हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक चौकीदार के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बताया का रहा है कि पिता की डांट से क्षुब्ध होकर बेटे ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव तेलीपुरा का रहने वाला छिद्दू चौकीदारी का काम करता था।

उसका एक बेटा है, कादिर जो बुरी आदतों में पड़ गया था। जानकारी अनुसार, छिद्दू इस बात से काफी परेशान रहता था और आए दिन अपने बेटे को डांटता और कभी-कभी मारता भी था। जैसा की हर पिता चाहता है वैसे ही वो भी चाहता था कि उसका बेटा सही रास्ते पर चले और गलत संगत छोड़ दे। उधर, छिद्दू का बेटे कादिर का निजी जीवन पैसों की तंगी के कारण सही नहीं चल रहा था।

उस पर काफी लोगों का कर्जा भी हो गया था। ऊपर से पिता की डांट वो बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। जिसके चलते वो अपने अब्बू को रास्ते से हटाने की योजना बनाने लगा। योजना के तहत उसने अपने दो दोस्तों, काविन्द्र व प्रदुम से झूठ बोला कि उसके अब्बू के नाम एक प्लॉट है, जिसकी कीमत 80 लाख रुपए है। उसने अपने दोस्तों से कहा कि यदि उसके अब्बू को रास्ते से हटा दिया जाए तो उसके अब्बू के मरने के बाद प्लॉट उसके नाम हो जाएगा।

जिसके बाद प्लाट बेचकर दोनों को 3-3 लाख रुपये देगा। काविन्द्र व प्रदुम दोनों लालच में आ गए और उन्होंने उसका साथ देने के लिए हामी भर दी। इसके बाद सोमवार को तीनों ने मिलकर चौकीदार छिद्दू की गला घोटकर हत्या कर दी और शव को मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलसा-अमरोहा रोड पर गांव गिनदौड़ा के पास बारात घर के निकट छोड़ दिया।

बहरहाल, पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतक के बेटे सहित तीनों आरोपियों, कादिर, काविन्द्र और प्रदुम को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तीन मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User