मैनपुरी के कुरावली में खुलेआम बिक रहा नकली केसरिया तम्बाकू का जहर, प्रशासन सोया गहरी नींद

Sep 30, 2023 - 08:19
0 149
मैनपुरी के कुरावली में खुलेआम बिक रहा नकली केसरिया तम्बाकू का जहर, प्रशासन सोया गहरी नींद

block-350 block-350

कस्वा के सदर बाजार में केसरिया के नाम पर बिक रहा जहर

 खाद्य विभाग की मिलीभगत से बिक रही सदर बाजार में केसरिया

 कुरावली /मैनपुरी एक कहावत है जीवन का पूरा आनंद तभी लिया जा सकता है, जब तन-मन स्वस्थ हो। सेहत को सबसे बड़ा धन भी माना जाता है, लेकिन सदर बाजार स्थित एक गोदाम में बड़े पैमाने पर केसरिया निर्मित करके दुकानों पर खुलेआम भेची जा रही है। केसरिया यानी जहर सेहत को आदमी लील रहा है।

स्वस्थ शरीर के लिए सबसे बड़ा खतरा तम्बाकू से है। इसकी लत वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। खासकर युवा इसके गिरफ्त में आ रहे है। दोस्तों की देखा देखी, शौक और स्वाद की चाह युवकों को झंझावत में फंसा रहा है। केसरिया एक ऐसा दलदल है जिसमें घिरा इंसान जल्दी बाहर नहीं निकल पाता है।

लेकिन मैनपुरी का खाद्य विभाग की संलिप्तता के कारण सदर बाजार में कुन्तलों के हिसाब से केसरिया की बिक्री हो रही है। आस पास के क्षेत्रों में हो रही केसरिया की खपत- कुरावली । अगर बात आस पास के क्षेत्रों की करे तो कुन्तलों की खपत से सदर बाजार स्थित एक दुकान से निर्मित होकर केसरिया दुकानों पर पहुंचाई जाती है।

न ही कोई लाइंसेंस और न ही कोई कार्यवाही - कुरावली। सदर बाजार स्थित एक घर की गोदाम में बड़ी मात्रा में केसरिया तम्बाकू को बनाया जाता है। न ही इनके पास कोई खाद्य विभाग का लाइंसेंस है और न ही इनके खिलाफ कोई कार्यवाही हुई है। खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा छापामार कार्यवाही की भी जाती है तो केसरिया बेचने का मालिक अधिकारियों का मुंह बंद कर देता है।

केसरिया युवाओं के लिये खतरनाक बीमारी - कुरावली । अगर बात करें युवाओं की तो उनके लिये तम्बाकू उत्पाद जीवन के लिए काफी खतरनाक है। कई लोग शौकिया केसरिया या गुटखा को चबाते है। तो उन्हें पता नहीं यह शौक उनके जीवन की डोर को कमजोर कर रहा है। कई खतरनाक बीमारियों का मुख्य वजह तम्बाकू का सेवन है।

 यह शरीर के कई अंगों पर सीधा तो कुछ अंगों पर परोक्ष रूप से घातक प्रभाव डालता है। दूसरे शब्दों में कहें तो तम्बाकू का सेवन जीवन से खिलवाड़ है। तम्बाकू के कई रूप से लोग इस्तेमाल करते हैं, जिनमें केसरिया तम्बाकू धीरे-धीरे शरीर को खोखला कर देता है। इसलिए इसे मीठा जहर भी कहा जाता है।

कुछ लोग तम्बाकू के घातक दुष्प्रभावों से अंजान होने के कारण इसे नहीं छोड़ते जबकि कुछ लोग सबकुछ जानने के बाद भी लत के कारण इससे छुटकारा नहीं पा रहे है। हालांकि तम्बाकू की लत से मुक्ति पाना मुश्किल नहीं। निश्चय के बाद आसानी से इससे मुक्ति पाई जा सकती। सभांति लोगों ने कस्वा में अबैध रूप से बिक रही केसरिया पर रोक लगाये जाने की मांग जिलाधिकारी से की है। रिपोर्ट. ईश्वर दयाल

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User