कायमगंज में दिल दहला देने वाली घटना: पेट्रोल डालकर जलायी गई युवती की मौत

Mar 02, 2026 - 17:38
0 14
कायमगंज में दिल दहला देने वाली घटना: पेट्रोल डालकर जलायी गई युवती की मौत

कायमगंज में दिल दहला देने वाली घटना: पेट्रोल डालकर जलायी गई युवती की मौत

कायमगंज/फर्रुखाबाद। छेड़खानी का विरोध करने पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले की गई युवती ने रविवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवती का उपचार किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ में चल रहा था। घटना के छह दिन बाद हुई इस मौत से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों के अनुसार, जनपद एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव झकरई निवासी गोपाल शाक्य अपने साथियों के साथ युवती को आते-जाते समय अक्सर परेशान करता था और अश्लील हरकतें करता था। विरोध करने पर आरोपियों ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

बताया गया कि 24 फरवरी, मंगलवार दोपहर करीब एक बजे आरोपी हथियारों के साथ युवती के घर में घुस आए और जबरन दुर्व्यवहार करने की कोशिश की। युवती द्वारा शोर मचाने पर आरोपियों ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी युवती को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में लखनऊ रेफर किया गया था। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर मुख्य आरोपी गोपाल शाक्य सहित चंद्रशेखर उर्फ करण, मोहित और अवनीश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे क्राइम इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है।

लखनऊ में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद युवती का शव देर रात तक गांव पहुंचने की संभावना है। मौत की खबर मिलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया। ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User