Farrukhabad News : कायमगंज में सिगरेट–गुटखा सप्लाई पर बवाल

Farrukhabad News : कायमगंज में सिगरेट–गुटखा सप्लाई पर बवाल

Feb 15, 2026 - 17:58
0 205
Farrukhabad News : कायमगंज में सिगरेट–गुटखा सप्लाई पर बवाल

कायमगंज में सिगरेट–गुटखा सप्लाई पर बवाल

नई रेट लिस्ट से पहले महंगी बिक्री का आरोप, बाजार में कृत्रिम किल्लत की चर्चा

कायमगंज/फर्रुखाबाद। नगर में सिगरेट और गुटखा मसाले की आपूर्ति को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय खुदरा दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि नई मूल्य सूची जारी होने से पहले ही कुछ एजेंसी संचालकों द्वारा माल रोककर ऊंचे दामों पर सप्लाई की जा रही है। इससे बाजार में कृत्रिम किल्लत की स्थिति बन गई है और छोटे दुकानदारों के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं पर भी महंगाई का सीधा असर पड़ रहा है। खुदरा व्यापारियों का कहना है कि अभी तक कंपनियों की आधिकारिक नई रेट लिस्ट सार्वजनिक नहीं हुई है, इसके बावजूद उनसे बढ़ी हुई दरों पर माल खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। कई दुकानदारों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि यदि वे महंगे दामों पर माल लेने से इनकार करते हैं तो सप्लाई रोकने की चेतावनी दी जाती है।

■ बाजार में ‘डंपिंग’ की चर्चा व्यापारिक सूत्रों के अनुसार, नगर के कुछ एजेंसी धारकों के पास बड़ी मात्रा में सिगरेट–गुटखा का स्टॉक जमा होने की चर्चा है। आरोप है कि इसी स्टॉक को चरणबद्ध तरीके से ऊंचे दामों पर बाजार में उतारा जा रहा है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। छोटे दुकानदारों का कहना है कि इस स्थिति से उनका मुनाफा घट रहा है और ग्राहकों से विवाद की स्थिति बन रही है। कई दुकानदारों ने कहा कि वे तय रेट से अधिक कीमत पर माल लेकर बेचने को मजबूर हैं, जिससे बाजार की पारदर्शिता प्रभावित हो रही है।

■ उपभोक्ताओं पर सीधा असर बढ़ी हुई दरों का असर सीधे आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। कई स्थानों पर सिगरेट और गुटखा उत्पादों के दाम अचानक बढ़ने की शिकायतें सामने आई हैं। ग्राहकों का कहना है कि अलग-अलग दुकानों पर अलग-अलग रेट वसूले जा रहे हैं।

■ प्रशासन से जांच की मांग व्यापारियों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि नई रेट लिस्ट आधिकारिक रूप से लागू होने तक किसी भी प्रकार की मनमानी वसूली पर रोक लगनी चाहिए। यदि कहीं अनियमितता पाई जाती है तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। नई रेट लिस्ट से पहले महंगी बिक्री के आरोप बाजार में स्टॉक रोककर किल्लत बनाने की चर्चा छोटे दुकानदारों में आक्रोश उपभोक्ताओं पर महंगाई की मार प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User