Kasganj news विकासखंड गंजडुण्डवारा निरीक्षण में डीएम सख्त, कार्यों में लापरवाही पर मांगा स्पष्टीकरण।

Mar 07, 2026 - 17:02
0 0
Kasganj news विकासखंड गंजडुण्डवारा निरीक्षण में डीएम सख्त, कार्यों में लापरवाही पर मांगा स्पष्टीकरण।

विकासखंड गंजडुण्डवारा निरीक्षण में डीएम सख्त, कार्यों में लापरवाही पर मांगा स्पष्टीकरण। जिलाधिकारी ने खंड विकास कार्यालय में तैनात एडीओ (आईएसबी) हरिशचंद्र से कार्यों में लापरवाही को लेकर प्रतिकूल प्रविष्टि, एनआरएलएम के कार्यों में अपेक्षित प्रगति न होने पर बीएमएम निकेत को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिये निर्देश। कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने विकासखंड गंजडुण्डवारा का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खंड विकास कार्यालय में तैनात एडीओ (आईएसबी) हरिशचंद्र से कार्यों में लापरवाही को लेकर प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। वहीं एनआरएलएम के कार्यों में अपेक्षित प्रगति न होने पर बीएमएम निकेत को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान जिलाधिकारी ने ब्लॉक परिसर के बाहर फैली गंदगी को देखकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल सफाई कराकर परिसर को स्वच्छ बनाने और उस स्थान को विकसित कर पार्क बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User