महाकाल विवाह उत्सव: हल्दी-मेहंदी की रस्मों के साथ गूंजा शिवालय

Feb 13, 2026 - 20:31
0 2
महाकाल विवाह उत्सव: हल्दी-मेहंदी की रस्मों के साथ गूंजा शिवालय

block-350 block-350

महाकाल विवाह उत्सव: हल्दी-मेहंदी की रस्मों के साथ गूंजा शिवालय

फर्रुखाबाद। श्री पांडेश्वर नाथ मंदिर, पंडा बाग में महाकाल विवाह उत्सव के अंतर्गत भगवान शिव और माता पार्वती को हल्दी व मेहंदी अर्पित कर पारंपरिक रस्में हर्षोल्लास के साथ संपन्न की गईं। श्री महाकाल सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी रही। द्वादश ज्योतिर्लिंग शिव शक्ति पीठ के पुजारी पं. उमेश शर्मा ने बताया कि भगवान शिव आदि और अनंत हैं। महाशिवरात्रि का पर्व शिव और शक्ति के दिव्य मिलन का प्रतीक है। इस दिन श्रद्धा भाव से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने से मानव जीवन का कल्याण होता है। विशेष पूजन, पाठ और रात्रि जागरण के माध्यम से भक्त शिव भक्ति में लीन रहते हैं।

उत्सव के दौरान भगवान शिव को दूल्हा स्वरूप में सुसज्जित कर पालकी यात्रा निकाली गई। वैदिक विधि-विधान से अभिषेक पूजन के पश्चात हल्दी व मेहंदी की रस्म अदा की गई। गौरी-शंकर की मनोहारी आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हल्दी-मेहंदी की रस्मों में भाग लिया। ढोलक की थाप और शिव भजनों की मधुर स्वर लहरियों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। कार्यक्रम में पं. उमेश चन्द्र शर्मा, राजेश शर्मा, गोपाल शर्मा, अनिल त्रिपाठी, पं. प्रखर शर्मा (मिक्कू), पं. अखिल पांडे, अनुज राजपूत (बाबा), राहुल यादव, कृष्णा, तनिष्क, रामजी, अमन, अभिषेक एवं अभय सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User