दो पक्षों में हिंसक झड़प, लाठी-डंडे चले, तमंचा लहराने का आरोप

Jan 28, 2026 - 21:23
0 12
दो पक्षों में हिंसक झड़प, लाठी-डंडे चले, तमंचा लहराने का आरोप

block-350 block-350

दो पक्षों में हिंसक झड़प, लाठी-डंडे चले, तमंचा लहराने का आरोप

फर्रुखाबाद। थाना कादरी गेट क्षेत्र के मोहल्ला रेटगंज में मंगलवार को गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जबकि एक पक्ष पर तमंचा लहराकर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जिससे लिंजीगंज मार्केट में कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मोहल्ला रेटगंज निवासी ममता सक्सेना ने थाना कादरी गेट में दी गई जानकारी में बताया कि मोहल्ले के ही आजाद, उनके पुत्र बबलू, नन्हे, गोविंद, शिवम व आयुष ने गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद शुरू किया। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

इसी दौरान नन्हे द्वारा तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। इस मारपीट की घटना में ममता सक्सेना की भतीजी एकता गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर थाना कादरी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। घटना 27 जनवरी 2026 को शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। रोडवेज चौकी इंचार्ज कपिल कुमार ने बताया कि फिलहाल दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, हालांकि अभी तक तमंचा बरामद नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि पुलिस को अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से मोहल्ले में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User