अंतराष्ट्रीय बेटी दिवस

Sep 24, 2023 - 11:27
Updated: 3 years ago
0 27
अंतराष्ट्रीय बेटी दिवस

block-350 block-350

अंतराष्ट्रीय बेटी दिवस

अंतराष्ट्रीय बेटी दिवस पर सभी बेटियों को मेरी और से हार्दिक शुभकामनाएं - इस अवसर पर गाँव की बेटी पर मेरी भावना - गाँव की बेटी , नमन मैं तुझको करता । छल - कपट से रहित , जीवन अपना जीती । मातृ गोद की छाँव,रूप देख सबको प्यारा लगता ।

नहिँ आने देती आन,पीर अपने में सब का हरती | समर्पण त्याग कर ,ढाल गाँव की बेटी बनती || इसका सुख का स्पर्श, बहुत अद्भुत सा लगता | अनेक गुणों कि अवतार, स्वर्ग आँचल में रहता || अपनापन से लगाए अंग , लगे वो भोली मनहारी |

देती है बलिदान, हैं वो जीती जागती ममता मूरत || अपनापन से ओत - प्रोत , प्यार भरा रहता इसमें । गाँव की बेटी का अपनापन , प्यार जो मिलता इतना । गाँव की बेटी से बढ़कर कौन, परिवार में सुख लाता । जैसे घर में ही साक्षात लक्ष्मी , ख्याल रख इन सबका ।

हे प्रभु दो सबको आशीष , मिलें सभी को ममता इसकी | निश्छल मौन निभाए नेह,देव भी तरसे पाने को इसको | गाँव की बेटी , नमन मैं तुझको करता । प्रदीप छाजेड़ ( बोरावड़)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User