एंबुलेंस की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत

Nov 27, 2025 - 20:27
0 0
एंबुलेंस की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत

block-350 block-350

एंबुलेंस की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत

मैनपुरी (अजय किशोर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खरपरी गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अमन इंटरनेशनल स्कूल के समीप पैदल काम पर जा रहे 43 वर्षीय राजमिस्त्री प्रेमचंद पुत्र जगदीश को पीछे से आ रही एक अनियंत्रित निजी एंबुलेंस ने जोरदार टक्कर मार दी। राधा नगर धाराऊ रोड निवासी प्रेमचंद को गंभीर हालत में तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक प्रेमचंद अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और उनके निधन से उनके तीन पुत्रों व एक पुत्री सहित पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User