मैनपुरी जिला जेल में बंदी की संदिग्ध मौत पर हंगामा

Nov 13, 2025 - 20:58
0 1
मैनपुरी जिला जेल में बंदी की संदिग्ध मौत पर हंगामा

block-350 block-350

मैनपुरी जिला जेल में बंदी की संदिग्ध मौत पर हंगामा

मैनपुरी । (अजय किशोर) । मैनपुरी जिला जेल में लूट के मामले में गिरफ्तार किए गए पड़री गांव निवासी रामजीवन नामक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर रामजीवन ने जेल की बैरक में अपनी शर्ट से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और बंदी को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मृतक रामजीवन की मौत की खबर मिलते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि जेल प्रशासन ने रामजीवन को जहर देकर मारा है, जबकि जेल प्रशासन इसे आत्महत्या बता रहा है। फिलहाल, यह मौत आत्महत्या है या हत्या, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। थाना कुर्रा पुलिस ने रामजीवन को लूट और चोरी के मामले में जिला कारागार भेजा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User